LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

*भोगनाडीह उपद्रव का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: चंपाई सोरेन के करीबी सुधीर और गणेश के पास से हथियार बरामद*

भोगनाडीह उपद्रव मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी

 

गोड्डा पुलिस ने भोगनाडीह उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि ये दोनों आरोपी उपद्रव के मास्टरमाइंड हैं।

 

गिरफ्तारी गोड्डा नगर क्षेत्र से हुई है, जहां से इनके पास से तीन हथियार और गोली भी बरामद किए गए हैं। गोड्डा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

 

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता चंपाई सोरेन के करीबी माने जाते हैं। यही नहीं, दोनों उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी संभालते थे।

 

गोड्डा एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोग बरहेट, बोरियो, साहिबगंज में 20 जून से एक्टिव थे। ये जमशेदपुर में रहते हैं और इस एरिया में घूम रहे थे तो कहीं ना कहीं इनकी मंशा थी कि हूल दिवस के दिन कुछ गलत किया जा सके।

 

गिरफ्तार लोगों में एक का नाम सुधीर कुमार है और दूसरे का नाम गणेश मंडल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *