*”केशरगड़िया में दर्दनाक हादसा: बस और हाइवा की टक्कर, एक ही परिवार के कई सदस्य समेत कई यात्री घायल, जाने कहां के थे सभी”*
राजनगर थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। केशरगड़िया के पास मां पार्वती यात्री बस (जेएच 05 डीआर 1247) और हाइवा (जेएच 05 डीएम 6376) के बीच आमने-सामने की टक्कर में हाइवा यात्री बस को रगड़ते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसी। इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों और मुखिया पति सह समाजसेवी सुपाई जरिका ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की। घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। तीन-चार घायलों को जमशेदपुर रेफर किया गया।
यात्रियों ने बताया कि बस बड़बील से टाटानगर आ रही थी, जबकि हाइवा चाईबासा की ओर जा रही थी। घटना करीब शाम 5:30 बजे की है। घायलों में अधिकांश बिहार के रहने वाले हैं, जो बिहार जाने के लिए बड़बील से टाटानगर स्टेशन जा रहे थे।
घायलों के नाम हैं:
– मोहम्मद विन्दर खान (22 वर्ष)
– मोहम्मद इसाद खान (20 वर्ष)
– मोहम्मद नवाजेश खान (24 वर्ष)
– मोहम्मद नसीर खान (30 वर्ष)
– मोहम्मद मुख्तार (22 वर्ष)
– अल्ताफ रजक (20 वर्ष)
– आसिफ खान (21 वर्ष)
– फारहत परवीन (35 वर्ष)
– मो. रकीम अंसारी (40 वर्ष)
– साइबा परवीन (16 वर्ष)
– मो सकरान (11 वर्ष)
– जेबा परवीन (22 वर्ष)
इनमें से कुछ घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया है।

