सरायकेला में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, उपायुक्त और जिला परिषद अध्यक्ष ने किया उद्घाटन”
बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं की टीमों ने भाग लिया।


उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए आवश्यक है, जबकि जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिले के युवाओं ने विभिन्न खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भविष्य में भी नाम रोशन करेंगे।

