Newsझारखण्डसरायकेला

बड़ा कुनाबेड़ा में 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

 

राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में एक 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुषमा महतो के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी।

 

घटना के समय घर में कोई नहीं था, सिवाय उसकी दादी के जो बर्तन माँज रही थीं। सुषमा की माँ अपने मायके सिंगपुर गई हुई थीं और उसके पिता उषा मार्टिन में मजदूरी करते हैं।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *