Important information ED-CM Hemant Soren- जमीन घोटाला मामले में ईडी की पूछताछ, पुलिस छावनी में तब्दील CM आवास
रांची: जमीन घोटाला मामले में बुधवार यानी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ होगी. पूछताछ के लिए ED की टीम रवाना हो चुकी है।
सीएम से पूछताछ के दौरान स्थिति सामान्य रहे, इसके लिए शहर में 2000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए गए हैं, राजभवन से लेकर सीएम आवास तक 400 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इसमें रैफ, जैप, आइआरबी के अलावा जिला बल शामिल हैं. इसके अलावा आधा दर्जन डीएसपी और एक दर्जन थानेदारों को अलग से सीएम आवास के पास तैनात किया गया है. रांची सदर एसडीओ ने रांची आने वालों से समय लेकर रांची आने की अपील की है, ताकि जाम की वजह से उनके जरूरी काम में कोई बाधा उत्पन्न न हो.

इस बीच सीएम आवास पहुंची राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने कहा है कि सबकुछ ठीक है. मुख्यमंत्री ने ईडी के सारे सवालों के जवाब दे दिए हैं. पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है. उनका जो भी निर्णय होगा पार्टी को स्वीकार्य है. वहीं दिल्ली आवास से बरामद पैसों के संबंध में राज्यसभा सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री पार्टी के अध्यक्ष भी हैं. पार्टी के मंत्री और विधायक द्वारा चंदा दिया जाता है. जब्त पैसों का हिसाब मुख्यमंत्री देंगे इसपर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं है. वैसे उन्होंने कहा है कि यह प्लांटेड भी हो सकता है पार्टी जांच करा रही है. वहीं उन्होंने बीजेपी पर राज्यों में चुनी हुई सरकारों को परेशान करने का आरोप लगाया है. वहीं मुख्यमंत्री अंजली सोरेन या कोई और के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री हैं आगे जैसी परिस्थिति सामने आएगी पार्टी इसपर विचार करेगी. सीता सोरेन के विरोध के सवाल उन्होंने इससे अनभिज्ञता जाहिर किया है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


