BJPNewsझारखण्डसरायकेला

कोल्हान में राजद का 29वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

 

आदित्यपुर के होटल राज प्रभा सभागार में राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह और युवा राजद के जिला अध्यक्ष उदित यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में इस बार राजद की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने राजद के पक्ष में फैसला कर लिया है और विरोधी दलों को इसका एहसास होने लगा है।

उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता दलबल के साथ बिहार चुनाव में कूच करेंगे और जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और समाज के शोषित वर्ग को प्रगतिशील बनाने के लिए काम करेंगे।

 

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, राजद प्रदेश महासचिव देव प्रकाश, एस डी प्रसाद, राम प्रमोद गुप्ता, अश्विनी कुमार, संतोष यादव और अधिवक्ता संजय कुमार सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *