बाईडीह में मॉर्निंग स्टार क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरू ने किया उद्घाटन
कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बाईडीह फुटबॉल मैदान में मॉर्निंग स्टार क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई. 32 टीमों के बीच आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबु


रू एवं झामुमो नेता रावण सुम्बरूई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जोजोडीह एफसी व वेब जानुमबेड़ा के बीच खेला गया. इस दौरान पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरू ने कहा कि खिलाड़ी खेल के भावना से खेलें. सफलता जरूर मिलेगी. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहेंगे. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजेन उगुरसान्डी, सचिव समीर सामड, कोषाध्यक्ष मंटू होनहागा, प्रेम गुंदवा,चिकेन उगुरसान्डी,राजा गुंदवा, राजेश सामड आदि उपस्थित थे.

