Newsझारखण्ड

देवघर में आस्तिक पलिवार के गुर्गे की गिरफ्तारी

 

 

देवघर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आस्तिक पलिवार उर्फ गुड्डू उर्फ शशि गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम साहिल शर्मा है, जो धनबाद थाना क्षेत्र के चीरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी का निवासी है।

 

पुलिस ने साहिल के पास से एक पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किए हैं। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया और साहिल को गोविंदपुर के खुदिया नदी के पास से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने बताया कि साहिल को आस्तिक पलिवार ने धनबाद के एक व्यवसायी से रंगदारी वसूलने का टास्क दिया था। आस्तिक पलिवार वर्तमान में अलीपुरद्वार जेल में बंद है और उसने साहिल से संपर्क कर रंगदारी वसूलने का काम सौंपा था।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आस्तिक पलिवार पिछले कुछ सालों में देवघर, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में रंगदारी, गोलीबारी और बमबाजी की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस जल्द ही आस्तिक को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *