Newsझारखण्ड

“बोकारो में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर, राज्यपाल की उपस्थिति से होगा खास”

बोकारो में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर

 

बोकारो : 8 जुलाई को विनोद बिहारी महतो स्टेडियम (नावाडीह) में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बोकारो डीसी और बोकारो एसपी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने आज निरीक्षण किया। इस समारोह में झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

डीसी और एसपी ने सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो भी उपस्थित थे। उन्होंने भी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इस समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। विधायक जयराम महतो की ओर से आयोजित इस समारोह में राज्यपाल महोदय की उपस्थिति से यह आयोजन और भी खास हो जाएगा।

प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *