Newsझारखण्डसरायकेला

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक  

 

 

सरायकेला-खरसावां : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर एजेंट (Booth Level Agent – BLA) की नियुक्ति को लेकर चर्चा करना था, जिससे मतदाता सूची के शुद्धिकरण, पुनरीक्षण एवं अद्यतन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा सके।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने BLA की भूमिका को निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया और सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने बूथ स्तर एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि BLA उसी पोषण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए और उसका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।

 

बैठक में BLA नामांकन हेतु आवश्यक प्रपत्र भी उपलब्ध कराए गए। BLA की नियुक्ति के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इससे मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को हटाने और छूटे हुए योग्य व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जा सकेगा, जिससे एक त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची का निर्माण संभव होगा और मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेंद्र उरांव, विभिन्न पंजीकृत राजनीतिक दलों के सदस्य और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *