बाईडीह में खरसावां गोलीकांड शहीद हुए स्व डोलो मानकी सोय के नाम बनेगी स्मारक, विधायक ने किया शिलान्यास
कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत भवन के समीप स्थित फुटबॉल मैदान में खरसावां गोली कांड में शहीद हुए बाईडीह गांव निवासी स्व डोलो मानकी सोय के नाम पर स्मारक (पत्थल गड़ी) निर्माण होगा. खरसावां विधायक ने स्मारक निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया.बता दे 1 जनवरी 1948 में खरसावां गोलीकांड में बाईडीह गांव निवासी स्व डोलो मानकी सोय का निधन हो गया था. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां गोली कांड में शहीदों के आश्रितों को ढूंढ ढूंढ कर उचित मान सम्मान देने का राज्य सरकार कार्य कर रही है. राज्य सरकार की तरफ से हर आंदोलनकारी को सहयोग किया जाएगा. आंदोलनकारीयो को चिन्हित करने के लिए आयोग भी बना है. हर आंदोलनकारी तक पहुंचना जरूरी है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है. जल्द ही छूटे लोगों को भी राज्य सरकार उचित मान सम्मान देने का काम करेगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडु गोप, समाजसेवी बासंती गागराई, मुन्ना सोय, रावण सुम्बरूई, राम सोय, अनुप सिंहदेव, सुभाष महतो, शिवा देवगम, धीरज प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.



