डुमरी विधायक की अनोखी पहल: 110 मेधावी छात्रों को सम्मानित कर बढ़ाया आत्मविश्वास, अब जरूरतमंदों की बारी”
डुमरी विधानसभा के विनोद बिहारी स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी ने शिरकत की। इस अवसर पर विधायक ने अपने चुनावी वचन के अनुसार 110 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को तीन महीने की वेतन के 75% राशि से सम्मानित किया।



विधायक ने कहा कि इस बार छात्रों को सम्मानित किया गया है, अगली बार किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैट्रिक या इंटर में असफल होने वाले छात्रों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिन्हें पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में सहायता प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में बोकारो उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य सरकारी पदाधिकारी भी उपस्थित थे। विधायक ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्यक्रम डुमरी की देवतुल्य जनता और उनके सहयोगियों के समर्थन से ही संभव हो पाया है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
– 110 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया
– अगली बार किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाएगी
– मैट्रिक या इंटर में असफल होने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
– डुमरी की देवतुल्य जनता और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया

