JamshedpurNewsझारखण्ड

गुरु पूर्णिमा पर माताजी आश्रम में सत्संग का आयोजन

 

 

सुंदरनगर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर माताजी आश्रम का सत्संग आयोजित किया गया। इस अवसर पर ठाकुर, माता जी और स्वामीजी की विशेष पूजा की गई। शंकर चंद्र गोप ने कहा कि गुरु के बिना किसी प्रकार का ज्ञान पाना संभव नहीं है, इसलिए गुरु भक्ति बहुत ही जरूरी है।

 

कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया और कहा कि भगवान गुरु रूप में राह दिखाने के लिए अवतार होते हैं। लोचना मंडल ने सारदा माता की जीवनी और नित्यानंद गोस्वामी ने स्वामीजी की वाणी पाठ किया। भास्कर चंद्र दे और अन्य भक्तों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार दे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लखी कांत मंडल ने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे और उन्होंने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *