BJPNewsझारखण्ड

रघुवर दास ने अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

रांची में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि वह विदेशी धर्म के दबाव में पेसा कानून को लागू नहीं कर रही है।

 

रघुवर दास ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से पारंपरिक व्यवस्थाओं को मानने वाले लोग ग्राम प्रधान बनेंगे और ग्राम समिति के जरिए गांवों का विकास होगा। इससे गांव की सरकार को बालू घाट, तालाब, वनोपज जैसे संसाधनों का अधिकार मिलेगा, जिससे गांव की आमदनी बढ़ेगी और बालू, पत्थर जैसे खनिज संसाधनों की लूट पर रोक लगेगी।

 

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से पेसा के लिए 1400 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा, जिससे जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा होगी और ग्राम सभा के जरिए स्वशासन स्थापित होगा। रघुवर दास ने झारखंड सरकार से मांग की कि वह पेसा कानून को जल्द से जल्द लागू करे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *