Newsझारखण्डसरायकेला

गणेश महाली ने खिलाड़ियों से कहा: लक्ष्य तय कर खेलें, सफलता मिलेगी  

 

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हेरमा पंचायत अंतर्गत श्यामसुंदरपुर में रथ मेला के अवसर पर खेरवाड़ मार्शल क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि श्यामसुंदरपुर रथ मेला ऐतिहासिक मेला है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी यदि पूरी समर्पण के साथ खेलें तो निश्चित ही जीवन में सफलता उनकी कदम चूमेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को एक लक्ष्य तय करते हुए खेलने की अपील की।

 

फ़ाइनल खेल मिस्टी एफसी सरायकेला एवं रिमिल एफसी चाईबासा के बीच खेला गया। जिसमें 1-0 से मिस्टी एफसी सराइकेला ने ख़िताब पर कब्जा जमाया। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 1 लाख रुपये नगद एवं उपविजेता को 70 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

मेले में बिजली झूला सहित तमाम मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। इससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभा को देखने का भी अवसर मिला। गणेश महाली ने कहा कि वह खिलाड़ियों के हित में सदैव साथ खड़े रहेंगे और उनकी प्रतिभा को निखारने में हर संभव सहयोग करेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *