फनी भूषण महतो ने की बड़ी घोषणा, जयराम महतो के नेतृत्व में करेंगे झारखंड की सेवा
चाकुलिया, झारखंड में आजसू पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रभारी और पूर्व कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष फनी भूषण महतो ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह झारखंड के हितों और झारखंडी लोगों के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के साथ मिलकर काम करेंगे।


फनी भूषण महतो ने ऐलान किया कि आगामी 13 जुलाई 2025 को वह घोड़ाडीहा गांव के कूकड़डीह क्षेत्र में जयराम महतो के हाथों माला पहनकर औपचारिक रूप से झारखंड के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह महान जननायक निर्मल महतो के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए झारखंड के उद्धार के लिए अपनी सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारीक और चाकुलिया नगर अध्यक्ष देवाशीष दास भी उपस्थित थे। फनी भूषण महतो ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह हमेशा झारखंड के लोगों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे और राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

