Newsझारखण्ड

दिल्ली से अर्जुनबेड़ा पहुंच रहा पार्थिव शरीर, अमित महतो के सहयोग से हो रही व्यवस्था  

 

 

पूर्वी सिंहभूम जिला के घुड़ाबंधा प्रखंड के अर्जुनबेड़ा पंचायत के निवासी दुलाल महतो का निधन दिल्ली के मदन मोहन मालवीय अस्पताल में हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से अर्जुनबेड़ा लाने के लिए समाजसेवी अमित महतो ने मदद की। अमित महतो ने जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

 

आज पार्थिव शरीर इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली से राँची एयरपोर्ट पहुंचेगा। अमित महतो ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और वे दाह संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर कुङमी सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दाह संस्कार किया जाएगा।

 

अमित महतो एक आईटी प्रोफेशनल हैं जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने इससे पहले भी ईरान से अहलाद नंदन के पार्थिव शरीर को मनोहरपुर लाने में मदद की थी। इस मुहिम में देवाशीष महतो, दीपक महतो और मृतक के परिवार का सहयोग रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *