सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर लाखों की संख्या में कांवड़िए और शिवभक्त पहुंचे। भोर से ही मंदिर परिसर में जलाभिषेक की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



