खूंटा गांव में सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक और मरमती की मांग उठाई
खूंटपानी/Dilip Mahato:- प्रखंड अंतर्गत रूईडीह पंचायत के खूंटा में सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है. वर्षा से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़क पर कीचड़ से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि फिलहाल वाहनों की आवागमन ना हो.इस रूट से सड़क नहीं है. क्योंकि यह रैयत्ती जमीन है. जल्द ही सड़क की मरम्मती कराया जाए. ग्रामीणों के अनुसार खूंटपानी में लिडिंग कांट्रेक्शन द्वारा जगह-जगह पर कार्य संचालित है. जिसके कारण बड़े-बड़े वाहन इस रूट से गुजरने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है.



ग्रामीणों ने सड़क पर सूचना बोर्ड लगाते हुए सड़क मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया है. ग्रामीणों की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोगों क्षेत्र में भ्रमण कर स्थलों का निरीक्षण में पाया गया कि निजी सड़क में कीचड़ होने के कारण आम जानता एवं स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों को मध्यान भोजन को लाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी, हरिचरण कुम्हार, अजीत कांडेयांग, उदय पुरती आदि ग्रामीण मौजूद थे.

