आयुष विभाग ने राजनगर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
राजनगर प्रखंड में आयुष विभाग की ओर से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दुर्गा मैदान में आयोजित इस शिविर में 160 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं।


शिविर का मुख्य उद्देश्य आयुष पद्धति के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर का उद्घाटन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी पूनम कुमारी और राजनगर पंचायत की मुखिया राजो टूडु ने किया।
शिविर में जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द जैसी बीमारियों का इलाज किया गया। आयुष के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं और योग प्रशिक्षक भी मौजूद थे।

