आजसू पार्टी ने तीन सूत्री मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
ईचागढ़ : आजसू प्रखंड कमिटी ने तीन सूत्री मांग को लेकर सोमबार को प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के अनु उपस्थिति में उनके प्रधान लिपिक को ज्ञापन सौंपा। वही प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चुनीडीह,रांगाडीह, डूंगरीडीह,छोटा आमड़ा आदि गाँवों में डायरिया का प्रकोप है। उन्होंने सभी गांवों में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव,विशेष रुप से कुंवा व चापानलों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जाए, स्वच्छता अभियान एवं साफ सफाई कार्यक्रम चला कर ग्रामीणों को जागरूकता किया जाए।उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश किसानों द्वारा खेतों में बोया गया धान का बीज लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पुरी तरह नष्ट हो गया है। उन्होंने विभाग से दुबारा नि:शुल्क धान बीज तथा क्षति हुए फसलों का ससमय मुआवाजा राशि देने की मांग किया है। वही आजसू ने पिछले कुछ दिनों में हुई मुसलधार बारिश के कारण कई गांवों में कच्चे मकान ध्यस्त हो गए है,जिससे कोई परिवार बेघर हो गया है। उन्होंने मांग किया है कि उन सभी परिवारों को पीएम आवास, आबुआ आवास से लाभान्वित किया जाए। वही प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि ईचागढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल हैं,अस्पताल में बेड की बहुत ही कमी है, बेड में बेटसीट तक बिछाया हुआ नहीं रहता है और डॉक्टर भी समय पर उपलब्ध नहींरहते है।



मौके पर भोला नाथ महतो, जीतू राम महतो,शरत चंद्र महतो, तुलसी महतो, दिलीप कुमार दास,दुर्गा प्रसाद गोप,दशरथ महतो,निर्मल महतो, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


