डा. राजिक अनवर का उड़ीसा में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन होने से मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर
चाईबासा में समाजसेवी सह झामुमो नेता बड़ी बाजार निवासी मो. बारिक के बेटे डा. राजिक अनवर का चयन उड़ीसा के भुनेश्वर में स्थित कालिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। डा. अनवर ने चाईबासा के डीएवी से अपनी पढ़ाई की है और लगातार तीन बार वित्त, प्रबंधन और विपणन में जेआरएफ नेट पास किया है। साथ ही उन्होंने आइआइएम काशीपुर उत्तराखंड से शोध पूर्ण कर मुद्रास्फीति पर पुस्तक भी लिखी है।


उनकी इस सफलता से उनके परिवार के साथ मुस्लिम समुदाय में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। मोमिन कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष मोअज्जम, फैज अहमद, मो. फिरोज, मो. सोएब, महमुद खान, मो. सज्जाद, मो. इस्तियाक, मो. मुमताज ने डा. अनवर और उनके परिजनों को बधाई और मुबारकबाद दी है।

