LatestNewsझारखण्डराजनीति

मंत्री ने लगाई थी अस्पतालों में मीडिया पर रोक, लेकिन बेटे को मिली ‘विशेष छूट’?

रांची।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कुछ समय पूर्व जारी आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी अस्पताल परिसरों में मीडिया की प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इस फैसले का उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों की गोपनीयता बनाए रखना और अनावश्यक भीड़ से बचाव बताया गया था। हालांकि अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद यह फैसला खुद सवालों के घेरे में आ गया है।

 

वायरल वीडियो में मंत्री जी के पुत्र को एक अस्पताल परिसर के भीतर कैमरे के साथ देखा गया है। वीडियो में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अस्पताल के अंदर कैमरे का प्रयोग किया जा रहा है, जो कि उस आदेश के विपरीत है जिसे खुद मंत्री द्वारा लागू किया गया था।

 

इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्ष ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि यदि आम मीडिया कर्मियों के लिए अस्पताल में कैमरा ले जाना वर्जित है, तो फिर मंत्री के पुत्र को यह विशेष अनुमति कैसे मिली?

 

इस पूरे प्रकरण पर मंत्री या उनके कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे “एक परिवार के लिए अलग नियम, बाकी जनता के लिए अलग” की नीति करार दे रहे हैं।

 

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि क्या सरकार इस पर कोई सफाई देती है या यह मामला भी अन्य विवादों की तरह धीरे-धीरे शांत हो जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *