राजनगर: जेएलकेएम की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
राजनगर: जेएलकेएम की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न


संजय गोराई और प्रेम मार्डी के नेतृत्व में संगठन विस्तार की रणनीति तय
राजनगर, 20 जुलाई — झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सरायकेला जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के भीमखंडा मंदिर परिसर में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई एवं विधायक प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में जिला समिति, युवा इकाई, पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई मंचों की सक्रिय भागीदारी रही। संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने, जन संवाद अभियान चलाने, महिला एवं युवा नेतृत्व को आगे लाने तथा जनसरोकार आधारित कार्य योजनाएं तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर संजय गोराई ने कहा, ” जेएलकेएम का संकल्प है कि झारखंड के हर गाँव तक क्रांति का संदेश पहुँचे।” प्रेम मार्डी ने कहा, “कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर जनता से संवाद करें और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें।” वहीं नवीन महतो ने कहा कि “कोल्हान क्षेत्र जेएलकेएम का मज़बूत किला बनेगा।”
बैठक में गोपाल महतो, प्रदीप महतो, उमेश महतो, बिंदेश्वर महतो, रोहित प्रधान, मनसा दास, प्रेम महतो, राज महतो, गौरव दास, लक्ष्मण महतो, सरोज कुमार, संदीप सिंह, राहुल कुमार, प्रिंस खत्री, रोहित महतो, संजय महतो, सुमित महतो, शिस्तोपतो महतो, देवाशीष महतो, शत्रुघ्न महतो, खोखन महतो, तारा पद महतो, प्रभांशु महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जेएलकेएम को एक जनआधारित वैकल्पिक शक्ति के रूप में स्थापित करने तथा सदस्यता और जन संवाद अभियान को तेज़ करने का संकल्प लिया गया।

