LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

आजसू पार्टी को बड़ा झटका, महासचिव विजय कुमार साहू ने दिया इस्तीफा

रांची :- 

आजसू पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महासचिव विजय कुमार साहू ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

 

विजय साहू झारखंड की राजनीति में एक अनुभवी और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वे रामगढ़ ज़िले में लंबे समय तक जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं और पिछले दो दशकों से आजसू पार्टी से जुड़े रहे।

 

पतरातू निवासी साहू ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाती, जिससे कार्यकर्ताओं और जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनती है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी के साथ आगे कार्य करना उनके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

 

राजनीतिक हलकों में इस इस्तीफे को आजसू पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विजय साहू अगला राजनीतिक कदम किस दिशा में बढ़ाते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *