DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावां: शिक्षा की स्थिति पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और बच्चों के हितों को बताया प्राथमिकता

 

 

 

सरायकेला समाहरणालय के सभागार में आज उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं और स्कूलों की व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, बीआरपी, सीआरपी और शिक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

 

उपायुक्त ने इस दौरान स्कूलों की पढ़ाई-लिखाई की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति सही ढंग से दर्ज होनी चाहिए और इसके लिए बायोमेट्रिक सिस्टम का सही उपयोग जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में जो भी सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, पीने का पानी, शौचालय आदि हैं, वो सही हालत में हों, इस पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

 

बैठक में यह भी बताया गया कि कई बार बच्चों का आधार कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इस वजह से सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे बच्चों का आवेदन लेकर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए।

 

ड्रॉपआउट यानी पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें फिर से स्कूल में दाखिल कराने की बात भी कही गई। उपायुक्त ने कहा कि जो भी स्कूल ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर सही से उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

 

बैठक में उपायुक्त ने साफ तौर पर कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना सभी की जिम्मेदारी है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *