Newsझारखण्ड

मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में CBI की छापेमारी, पोस्टमास्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

 

चाईबासा, 23 जुलाई 2025 — मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन यूनिट ने पोस्टमास्टर दिलीप सिंह मीणा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह छापेमारी शाम 4 बजे शुरू हुई, जो देर रात 10 बजे तक चली। करीब छह घंटे तक चली इस कार्रवाई में CBI अधिकारियों ने पुख्ता साक्ष्य जुटाए और गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रांची स्थित CBI कार्यालय ले जाया गया।

 

CBI सूत्रों के मुताबिक, पोस्टल विभाग के अधिकृत एजेंट सोनू कुमार हरलालका की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया था कि पोस्टमास्टर द्वारा कमीशन की राशि के एवज में एक लाख अठारह हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। सोनू कुमार हरलालका ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और जबरन रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था।

 

शिकायत की पुष्टि के लिए CBI ने जाल बिछाया और बुधवार को पोस्ट ऑफिस परिसर में ही 20 हजार रुपये लेते समय पोस्टमास्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पोस्टल विभाग के भीतर और स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

फिलहाल, CBI की टीम इस मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *