LatestNewsNews postझारखण्ड

गिन्डीमुन्डी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ाचिरू पंचायत के गिंडीमुंडी गांव के नहर पुल के समीप ईचागुटू से अज्ञात व्यक्ति का शव पान्ड्राशाली ओपी पुलिस ने बरामद किया है.

वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है. ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति का उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है. उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति को गोली मारकर और धारदार हथियार से गर्दन काट कर किया गया है. वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. साथ ही अज्ञात व्यक्ति की शव की पहचान करने में जुट गई है.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *