Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर: जन वितरण दुकानदार संघ को मिला नया नेतृत्व, प्रदीप माझी अध्यक्ष चुने गए

 

 

राजनगर (झारखंड):

राजनगर के दुर्गा मैदान में जन वितरण प्रणाली डीलर संघ की एक अहम बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सानोराम टुडू ने की। पूर्व अध्यक्ष स्व. बासुदेव राउत को श्रद्धांजलि देते हुए बैठक की शुरुआत की गई।

 

बासुदेव राउत के निधन के बाद संगठन नेतृत्वविहीन था और कई मुद्दे लंबित पड़े थे। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन का नए सिरे से पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार माझी को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि आंतोषी महतो को सचिव, लक्ष्मी महतो को उप सचिव, नागेंद्रनाथ महतो को कोषाध्यक्ष और सीताराम मुर्मू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतु एक सलाहकार समिति भी बनाई गई, जिसमें प्रखंड के 21 पंचायतों से एक-एक डीलर को शामिल किया गया।

 

सलाहकार समिति के प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:

 

कटाँगा: धीरेन बास्के

 

कुजू: मोतीलाल प्रधान

 

डुमरडीहा: बनबिहारी साहू

 

पोटका: मेचो पड़ेया

 

बीजाडीह: लक्ष्मी महतो

 

जोनबनी: लखन हेंब्रम

 

कुड़मा: नंदलाल भुईंया

 

बाना: सैलजानंद महतो

 

गेंगेरूली: सचिन्द्र महतो

 

टिंटिडीह: प्रदीप कुमार साहू

 

गोविंदपुर: निमाई रजक

 

गम्हरिया: हिरला मरांगबुरु

 

सिजुलता: सीताराम मुर्मू

 

एदल: संतोष कुमार गुप्ता

 

तुमुंग: गंगाधर हेंब्रम

 

केंदमुंडी: सुभद्रा महतो

 

धुरिपदा: राजकुमार मुखी

 

बांदू: चुनी हांसदा

 

 

नवगठित टीम ने डीलरों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *