Newsझारखण्डसरायकेला

जेपीएससी में तिल्ला गांव के संजय सिंह सरदार ने हासिल की सफलता, 320वीं रैंक पाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

सरायकेला-खरसावां (चांडिल)।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) 2023 के परिणाम में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के तिल्ला गांव निवासी संजय सिंह सरदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 320वीं रैंक हासिल की है। उनके इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

रेरेगटाड़ टोला निवासी संजय सिंह सरदार की इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उनके परिवार ने इस मौके पर उनकी मेहनत और लगन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

संजय की सफलता को लेकर स्थानीय समाजसेवियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। समाजसेवी सुधीर किस्कू, मुखिया मनोहर सरदार, दीनबंधु महतो, सुदामा हेम्ब्रम, जगदीश सरदार, कुज बिहारी गोप और रूपेश टुडू समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

 

लोगों ने उम्मीद जताई कि संजय सिंह सरदार आने वाले समय में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे और समाज व क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे और सफलता की ओर अग्रसर होंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *