Newsझारखण्डसरायकेला

दलाईकेला चेक डैम में चार युवकों की मौत पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने जताया गहरा शोक

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला गांव स्थित चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई.इस हृदयविदारक घटना पर खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है.सांसद मुंडा ने कहा कि चार युवाओं की असमय मौत अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है.यह एक ऐसा हादसा है जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है.

सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा है कि प्रशासन इस तरह के खतरनाक चेक डैमों की जल्द जांच कर सुरक्षात्मक उपाय करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा घटित ना हों.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *