Newsझारखण्डराजनीति

“झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू पार्टी के कद्दावर नेता विजय साहू का जयराम महतो की पार्टी में शामिल होने का बड़ा फैसला”

“झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू पार्टी के पूर्व महासचिव और बड़कागांव के कद्दावर नेता विजय साहू ने JLKM सुप्रीमो जयराम महतो से मुलाकात की और उनकी झारखंडी भावना से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

 

विजय साहू OBC सूड़ी समाज से आते हैं और पिछड़ों के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। बड़कागांव में विस्थापितों की आवाज बुलंद करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

आगामी 24 अगस्त को विजय साहू जयराम महतो की उपस्थिति में JLKM की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पहले उन्होंने 20 जुलाई 2025 को आजसू पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

इस घटनाक्रम से झारखंड की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना जताई जा रही है।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *