LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

आजसू पार्टी ने किया संगठन विस्तार, प्रवीण प्रभाकर बने केंद्रीय उपाध्यक्ष, दीपक महतो को महासचिव की जिम्मेदारी

रांची।

आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए कई अहम पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की स्वीकृति से वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव तथा संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव-सह-प्रवक्ता बनाया गया है।

 

नवीन नियुक्तियों की जानकारी पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा और चंद्रशेखर सिंह छोटू को पार्टी का केंद्रीय सचिव बनाया गया है, जबकि मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 

युवा और छात्र इकाई में भी बदलाव

 

संगठन के युवा और छात्र प्रकोष्ठ में भी कई नई नियुक्तियाँ की गई हैं। सहिस के अनुसार, ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मो. कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी, और संजय साहू को रांची जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

रामचंद्र सहिस ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

पार्टी नेताओं ने दी बधाई

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो, संतोष महतो, मती यशोदा देवी, रांची जिला परिषद अध्यक्ष मती निर्मला भगत, सागेन हांसदा, अजय सिंह, टिकैत महतो, इम्तियाज अहमद नज़्मी, उमेश उरांव, संजीव महतो, अजय कुमार, महेश राय, और चतुरानन पांडे सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में संगठन को और विस्तार दिया जाएगा ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *