LatestNewsझारखण्डराजनीति

रात 12 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे JLKM पार्टी के सुप्रीमो व डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो, प्रवासी मजदूरों ने गुलदस्ता देकर किया भव्य स्वागत

हैदराबाद/डुमरी: JLKM पार्टी के सुप्रीमो एवं डुमरी विधानसभा के जनप्रिय विधायक टाइगर जयराम महतो सोमवार देर रात जब हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो वहां झारखंडी प्रवासी मजदूरों की भीड़ पहले से ही उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश किया, “जोहार झारखंड, जोहार हैदराबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

 

प्रवासी मजदूरों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और गर्मजोशी से मुलाकात की। सभी ने विधायक के प्रति अपनी आत्मीयता और सम्मान प्रकट किया।

इस मौके पर विधायक जयराम महतो ने कहा:

“हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी झारखंड के लोग अपनी माटी से जुड़े हैं, और मैं हमेशा आपके हक़ के लिए खड़ा रहूंगा। आप अकेले नहीं हैं, JLKM पार्टी हर प्रवासी श्रमिक की आवाज़ बनेगी।”

 

हैदराबाद में झारखंडी समाज के बीच यह कार्यक्रम पूरी तरह भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी बातें साझा कीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *