JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर के करनडीह में नाबालिग से दुष्कर्म, भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर लिया पीड़िता का हाल

 

जमशेदपुर।

परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद मंगलवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल लिया।

 

इस दौरान भाजपा युवा मंडल के उपाध्यक्ष गोविंदा पति ने अस्पताल प्रबंधन से समन्वय कर इलाज की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गोविंदा पति ने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और इलाज को लेकर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से चर्चा की। उन्होंने थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने में 72 घंटे की देरी चिंता का विषय है।

 

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *