दुष्कर्म पीड़िता से मिले JLKM पदाधिकारी, न्याय की मांग
वेतन विवाद और बाइक चोरी मामले पर भी कार्रवाई की अपील


जमशेदपुर, 30 जुलाई:
JLKM (झारखंड लेबर किसान मंच) के पदाधिकारी बुधवार को जुगसलाई खासमहल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां 5 साल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची भर्ती है। उन्होंने बच्ची की स्थिति की जानकारी ली और सरकार से जल्द न्याय की मांग की।
इसी अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने 3 महीने से वेतन न मिलने की शिकायत की थी। JLKM प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन से मिलकर वेतन भुगतान की मांग रखी, जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन मिला।
इसके अलावा JLKM की टीम परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी पंचायत में हुई दो बाइक चोरी की घटनाओं की जांच को लेकर थाना पहुंची और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

