हाथियों का बढ़ते आतंक को लेकर उपायुक्त से मिले जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल
ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से बुरी तरह प्रभावित है। फसलों का व्यापक नुकसान, घरों को क्षति और आम लोगों में भय का माहौल लगातार बना हुआ है। इन्हीं गंभीर समस्याओं को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त महोदय से मुलाकात की।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वन विभाग द्वारा यह कहकर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है कि यह क्षेत्र चांडिल डैम के डूबी क्षेत्र में आता है। यह तर्क विस्थापित और पीड़ित ग्रामीणों के साथ अन्याय है, जिन्हें बिना किसी गलती के दोहरी मार झेलनी पड़ रही है—पहले विस्थापन की, अब हाथियों के उत्पात की। गोपेश्वर महतो ने बताया कि
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय में शीघ्र विभागीय समन्वय स्थापित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा दिलाने की दिशा में प्रशासन गंभीरता से प्रयास करेगा। मौके पर
केन्द्रीय उपाध्यक्ष विद्रोही विष्णु, युवा मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष प्रताप महतो, विस्थापित अधिकार मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन,पवन महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


