LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया में एम्बुलेंस की मांग तेज, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने जिला प्रशासन से की मांग

गम्हरिया प्रखंड में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं और समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने बड़ा कदम उठाया है। मोर्चा के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रातप महतो ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त से मिलकर गम्हरिया में सरकारी एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।

 

प्रातप महतो ने कहा कि दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से कई बार लोगों की जान चली जाती है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है, और इसमें प्रशासन की निष्क्रियता भी झलकती है।

 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए गम्हरिया प्रखंड में अतिशीघ्र सरकारी एम्बुलेंस की सेवा शुरू की जाए ताकि घायलों को समय पर इलाज मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

 

प्रातप महतो ने जिला प्रशासन से इस मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *