सावन के चौथा सोमवार पर चालियामा शिव मंदिर में हुआ भव्य प्रसाद वितरण, सैकड़ों भक्तों ने लिया हिस्सा
राजनगर (सरायकेला) – सावन माह चौथा सोमवार के पावन अवसर पर राजनगर के चालियामा स्थित शिव मंदिर में भक्तों के लिए विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों को खिचड़ी, पूड़ी और पायस का प्रसाद वितरित किया गया।


छोटे बच्चों से लेकर वृद्ध श्रद्धालुओं तक — सैकड़ों शिव भक्तों ने मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण कर शिव की कृपा प्राप्त की। इस अवसर पर मंदिर में भक्ति माहौल के साथ श्रद्धा का दृश्य देखने को मिला।

समाजसेवी विनय सिंहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे अब लोगों के सहयोग और श्रद्धा से एक वृहद सामाजिक आयोजन का रूप मिल चुका है।
कार्यक्रम की सफलता में पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिशिर सिंहदेव और समिति के अन्य सक्रिय सदस्यों का अहम योगदान रहा। उनकी मेहनत और समर्पण से यह आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ।

