मोरहाबादी स्थित आवास पर दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, कई दिग्गज नेता हुए शामिल
रांची :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु रांची स्थित मोरहाबादी आवास पर रखा गया। इस दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, लोकसभा सांसद श्री पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन एवं पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और उनके संघर्षमय जीवन को याद करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।


