LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित हुई शोकसभा

जमशेदपुर।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में शोकसभा का आयोजन किया गया। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में गहरी शोक की लहर देखी गई। विश्वविद्यालय परिवार ने एकजुट होकर झारखंड की इस महान विभूति को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

 

विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. एसएन सिंह, कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

सभा की शुरुआत दिवंगत नेता की स्मृति में दो मिनट के मौन से की गई। इस अवसर पर कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने भावुक शब्दों में अपने विचार रखते हुए कहा, “शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाया। उनकी सादगी, संघर्ष और सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।”

 

सभा में वक्ताओं ने दिशोम गुरु के जीवन संघर्ष, झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका और राज्य के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

कार्यक्रम के अंत में शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम नमन किया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने इस दुखद क्षण में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिशोम गुरु की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *