Newsझारखण्डसरायकेला

भीमखांदा में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र जांच और रक्तदान शिविर – 10 अगस्त को मंदिर एवं स्कूल परिसर में होगा आयोजन  

 

 

भीमखांदा मंदिर एवं भीमखांदा सेवा ट्रस्ट के मस्ती का पाठशाला परिसर में 10 अगस्त 2025 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।ट्रस्ट का सचिव श्री गोपाल महतो एवं अध्यक्ष श्री रुद्र प्रताप महतो ने संयुक्त बयान जारी कर क्षेत्र के लोगों से अपील किए हैं कि उक्त स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें।साथ ही रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों की गलत धारणा को दूर करने की बात किए कि रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है बल्कि रक्त शुद्ध होती है और रक्त की भरपाई चौबीस घंटे में पूर्ति हो जाती है।

 

इस जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन श्री साईं सेवा संस्थान, भीमखांदा सेवा ट्रस्ट और कोल्हान इन्फ्रास्ट्रक्चर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम की जानकारी भीमखांदा सेवा ट्रस्ट के सदस्य-संयोजक-दोल गोविंद महतो ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण और रक्तदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य का लाभ उठाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *