Newsझारखण्ड

खूंटपानी में फाईलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, 25 अगस्त को होगी समापन 

 

झारखंड सरकार के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी में फाईलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत स्कूली को दवा खिलाकर की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन खूंटपानी सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो, विद्यालय के वार्डन ने संयुक्त रूप से किया.इस अवसर पर प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कहा कि हाथीपांव (फाईलेरिया) एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है.

जिसका रोकथाम केवल समय पर दवा सेवन और सतर्कता से संभव है. उन्होंने लोगों से दवा लेने और रोग के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि व्यापक जनजागरूकता से ही फाईलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य पूरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि 10 से 25 अगस्त तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क कर दवा लें, नियमित जांच कराएं और बीमारी के लक्षण नजर आते ही स्वास्थ्यकर्मियों को सूचित करें.मौके पर बीपीएम प्रकाश सिंह मुंडा, बीभीडी इंचार्ज बसंत श्यामल, जगदीश देवगम,अधिकारी मौजूद रहे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *