Newsझारखण्ड

धनबाद: विधायक जयराम महतो ने किया पीएचडी कोर्स का अंतिम वार्षिक प्रेजेंटेशन

 

 

धनबाद। डुमरी विधायक जयराम महतो ने बीबीएमकेयू के अंग्रेजी विभाग में पीएचडी कोर्स का चौथा एवं अंतिम वार्षिक प्रस्तुतीकरण विभागीय अनुसंधान परिषद (डीआरसी) के समक्ष सफलतापूर्वक किया है।

 

अपने शोध में विधायक महतो ने प्रख्यात भारतीय अंग्रेजी लेखक एवं उपन्यासकार मुल्क राज आनंद तथा अफ्रीकी अंग्रेजी लेखक व उपन्यासकार न्गूगी वा थियोंगो के कृत्यों का तुलनात्मक अध्ययन किया है, जिसमें उन्होंने हाशिए पर पड़े लोगों के शोषण की जटिलताओं को गहराई से समझने का प्रयास किया है।

विधायक जयराम महतो ने कहा कि वह यहां विधायक के रूप में नहीं बल्कि अनुसंधान छात्र के रूप में उपस्थित हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि विधायक के रूप में जनसेवा करते हुए पीएचडी के लिए शोध एवं पढ़ाई करना चुनौतियों एवं कठिनाइयों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

 

यह उपलब्धि न केवल विधायक महतो के शैक्षिक समर्पण को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि शिक्षा और समाज सेवा दोनों साथ-साथ संभव हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *