Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया आज़ादी का पर्व

 

 

राजनगर प्रखंड में 15 अगस्त का पावन दिवस देशभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया गया। सुबह-सुबह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झंडातोलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव प्रमुख आरती हंसदा को प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, अंचल अधिकारी, चिकित्सा प्रभारी अर्जुन सोरेन, थाना प्रभारी चंचल कुमार, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, तथा JLKM नेता प्रेम मार्डी सहित प्रखंड के तमाम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अंचल कार्यालय में सम्पन्न कार्यक्रम के बाद स्वतंत्रता दिवस का जश्न सीएचसी, थाना परिसर, बीआरसी और अंत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं ने सभी का मन मोह लिया।

देशभक्ति के गीतों की गूंज, तिरंगे की शान और लोगों के उत्साह ने राजनगर प्रखंड को आज़ादी के रंग में रंग दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *