एम.बी.एन.एस. संस्थान में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
दिनांक 15 अगस्त 2025 को एम.बी.एन.एस. संस्थान में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई।


इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए छात्रों को देश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समा बाँध दिया, जिससे उपस्थित जन भाव-विभोर हो उठे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के चेयरमैन मिस्टर विवेक कुमार सिंह, निदेशिका डॉ. अनूपा सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपिका भारती, डॉ. सुषमा अर्चना टोपनो, मिस मिलीं कुमारी, श्री भावतरण भगत, श्री मधुसूदन महतो, मिस श्रावणी, मिस नंदिता, मिस्टर राजेश्वर वर्मा सहित छात्रों ने अहम भूमिका निभाई।

