LatestNewsझारखण्ड

JAC Matric and Inter Exam Today-आज से जैक बोर्ड का मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शुरू, 134 केंद्रों पर होगी परीक्षा शिकायत के लिए इस नंबर पर करे कॉल

Hazaribag : जिले में जैक बोर्ड का मैट्रिक-इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 134 केंद्रों पर आज से शुरू हो रही है। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारी की है।

परीक्षा को मध्यनज़ार रखते हुए दोनों अनुमंडल सदर व बरही के सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है। परीक्षार्थियों से सख़्त निर्देश है कि परीक्षा केंद्र पर कॉपी, किताब, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ना लाए इन चीज़ों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में निर्धारित हैं। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जायेगी।परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है इसको लेकर 300 से अधिक शिक्षक को वीक्षक बनाया गया है। 60 से अधिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति हैं। उड़नदस्ता टीम की भी गठन किया गया है। DEO कार्यालय में परीक्षा सेल बनाया गया है। इस सेल में पांच कर्मियों को नियुक्त किया गया है। किसी तरह की परेशानी से निपटने के लिए मोबाइल नंबर 9142795606 जारी किया गया है। परीक्षारती इस नंबर पर परीक्षा से संबंधित किसी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी, इसके लिए लगभग परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी को बेहतर किया गया है। प्रखंड स्तर के परीक्षा केंद्रों पर बीडीओ सहित वरीय अधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण करेंगे। अपात परिस्थिति में स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जायेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर चार-एक का पुलिस बल तैनात किया गया है. ज्ञांत हो की परीक्षा की देख-रेख को लेकर अपार समाहर्ता संतोष कुमार सिंह नोडल पदाधिकारी हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *