LatestNewsNews postझारखण्ड

खूंटी सांसद व खरसावां विधायक पहुंचे नेमरा,दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खूंटपानी,कुचाई, खरसावां, गम्हरिया आदि जगहों से पार्टी के कार्यकर्ता नेमरा गांव पहुंचे. वहीं खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा भी इस श्राद्धकर्म में शामिल हुए. सांसद कालीचरण मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके आदित्य योगदान को याद किया.इस दौरान खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जल, जंगल,जमीन की लड़ाई लड़ी, आदिवासियों शोषितों पिछड़े वर्ग के लोगों की भी आवाज बने और लोकनायक की तरह उभरे. मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा,खूंटपानी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, डॉ विजय सिंह गागराई,राहुल गोप, मार्कुस लेयांगी, जयसिंह पुरती,दुम्बी हाईबुरू, जयसिंह बोदरा, सुरेश मोहंती, दशरथ महतो,संजू हाईबुरू, रजनी बानरा,यशोदा गोप, सुरेश मोहंती समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *