LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

श्री श्री सार्वजनिक दूर्वा पूजा समिति कोलाबीरा की वार्षिक बैठक सम्पन्न

कोलाबीरा। श्री श्री सार्वजनिक दूर्वा पूजा समिति, कोलाबीरा की वार्षिक बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनोहर महतो ने की। बैठक में विगत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

 

इस वर्ष समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण दहन और फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारी एवं सफलता सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों से सुझाव भी लिए गए।

 

बैठक में समिति के संरक्षक साधन महतो, सचिव संतोष महतो, शंभु मंडल, शंभू पंडा, मानश, राजू, प्रमचंद महतो, रमेश महतो, पापू महतो, अंबुज महतो, महेश महतो, किशोर, संतोष मंडल, लाल नायक, बबलू दास, बिनोद महतो, केशव महतो, केशव सिंह, श्याम किस्कू, निमाय तंतुबाई एवं वार्ड सदस्य चंदन महतो सहित बड़ी संख्या में सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *