झारखण्ड

साहिबगंज में ईडी की दबिश, बंगाली टोला निवासी बबलू कबाड़ी के घर छापेमारी

 

 

साहिबगंज। जिले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश देखने को मिली है। शनिवार सुबह बंगाली टोला स्थित बबलू कबाड़ी के आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी शुरू की।

 

टीम सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुंची और घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गोवा से जुड़े एक मामले के सिलसिले में की जा रही है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल मच गई है। ईडी की टीम देर शाम तक घर के अंदर मौजूद कागजातों और लेन-देन से संबंधित फाइलों को खंगालने में जुटी रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *